ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
अंतिम चरण में "बलमा रंगरसिया",जल्द ही होगी रिलीज
By Deshwani | Publish Date: 8/8/2017 6:28:42 PM
अंतिम चरण में "बलमा रंगरसिया",जल्द ही होगी रिलीज

पटना। देशवाणी न्यूज नेटवर्क


भोजपुरी सिने जगत में इनदिनों फ़िल्म "बलमा रंगरसिया" चर्चा का विषय बनी हुई है। फ़िल्म के जरिये नवोदित "सुंदरम"भोजपुरी फिल्मो में पदार्पण करने वाले हैं। ट्रेड के लोगों के साथ भोजपुरी दर्शक भी इस अभिनेता को देखने के लिए बेताब है । गांधी एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित इस फ़िल्म का प्रदर्शन अगले माह बिहार झारखंड के सर्वाधिक थिएयरों में किया जाएगा।

फ़िल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम जोर शोर से चल रहा है। पोस्ट प्रोडक्शन का कार्य अंतिम चरण में है और लीगल कार्यों को निबटा कर फ़िल्म को दशहरा के मौके पर रिलीज करने की तैयारी चल रही हैै।

फ़िल्म के निर्माता विश्वनाथ पोद्दार हैं। इनके अनुसार फ़िल्म में उन्नत तकनीक का उपयोग किया गया है। उम्दा कहानी और अद्भुत निर्देशन ने इस फ़िल्म को काफी मनोरंजक बना दिया है। फ़िल्म के निर्देशक ओंकार आनंद हैं। निर्माता आगे कहते हैं इस फ़िल्म से मुझे काफी उम्मीदें हैं। फ़िल्म में दर्शकों के मनोरंजन के लिए हर वो चीज़ है जिनका दर्शकों को इंतज़ार रहता है।

 बलमा रंगरसिया स्वस्थ प्रेम कहानी पर आधारित एक मनोरंजक फ़िल्म है, जिससे अश्लीलता को दूर रखा गया है। आम भोजपुरी फिल्मों से अलग इसके गीत-संगीत काफी कर्णप्रिय हैं,गीत विश्वनाथ पोद्दार और विदेशी शर्मा ने लिखे हैं जिसे संगीत से सजाया है गणेश एस पाठक ने। पटकथा और संवाद काफी दमदार है, जिसे लिखा है सत्येंद्र स्वामी और राम सुंदर गांधी "सुंदरम" ने। फ़िल्म की कहानी भोला बसंत ने लिखी है और फ़िल्म के पीआरओ सर्वेश कश्यप हैं। इसकी शूटिंग बिहार के बेगूसराय और मुम्बई के विभिन्न लोकेशनों पर की गई है। आइटम क्वीन सीमा सिंह आइटम डांस करते दिखेंगी। नृत्य निर्देशक गणेश के सपना है। फ़िल्म की मुख्य भूमिका में सुंदरम,अमर ज्योति हैं।  साथ ही सुधीर कुमार,रंजना देसाई,स्वेता शर्मा,नीरज यादव,अबध ठाकुर, आशुतोष खरे, अली खान, रूपा सिंह, भोला बसन्त, लवली सिंह, अभय शर्मा, पिंकी सिंह, छाया इत्यादि भी अहम भूमिका में दिखेंगे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS