ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
डेंगू से पीड़ित सुचित्रा कृष्णामूर्ति अस्पताल में भर्ती
By Deshwani | Publish Date: 3/8/2017 4:06:35 PM
डेंगू से पीड़ित सुचित्रा कृष्णामूर्ति अस्पताल में भर्ती

मुंबई, (हि.स.)। हाल ही में सोशल मीडिया पर मस्जिदों से अजान की आवाज को लेकर अपनी पोस्ट से विवादों में आई अभिनेत्री-गायिका सुचित्रा कृष्णामूर्ति को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार, उनको नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे डेंगू से पीड़ित बताई जा रही हैं। 

डॉक्टरों का कहना है कि उनको रविवार तक अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। सुचित्रा के करीबी सूत्रों के मुताबिक, तबीयत खराब होने की वजह से उनकी बेटी कावेरी का नया म्यूजिक एलबम लॉन्च करने के समारोह को भी टाल दिया गया है। 

सोशल मीडिया पर अजान को लेकर पोस्ट के विवादों में आने के बाद सुचित्रा ने लगातार मिल रही धमकियों और गाली भरे संदेशों को लेकर पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी, जिसे देखते हुए पुलिस ने उनकी और उनके अंधेरी स्थित आवास की सुरक्षा बढ़ा दी थी। 

सोशल मीडिया पर सुचित्रा और उनकी बेटी को लेकर लगातार धमकियां दी जा रही थीं। सुचित्रा से पहले गायक सोनू निगम भी इसी तरह से अजान में इस्तेमाल होने वाले लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर किए गए पोस्ट के बाद विवादों में घिर गए थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS