मनोरंजन
आलिया की फिल्म राजी में अमृता खानविलकर की एंट्री
By Deshwani | Publish Date: 2/8/2017 4:05:53 PMमुंबई, (हिस)। हिंदी और मराठी फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री अमृता खानविलकर को मेघना गुलजार की नई फिल्म राजी के कलाकारों की टीम में एंट्री मिली है। मिली जानकारी के अनुसार, वे इस फिल्म में कश्मीर की रहने वाली एक मुस्लिम लड़की का किरदार निभा रही हैं। इन दिनों मुंबई के एक स्टूडियो में फिल्म का पहला शेड्यूल चल रहा है, जिसमें अमृता भी हिस्सा ले रही हैं।
इस फिल्म में आलिया भट्ट केंद्रीय भूमिका में हैं, जो कश्मीर की लड़की का किरदार निभा रही हैं। उनके साथ विकी कौशल की जोड़ी है। फिल्म का निर्माण करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन द्वारा किया जा रहा है। अमृता इससे पहले हिंदी में रामगोपाल वर्मा की फूंक, नाना पाटेकर और कुणाल कपूर की फिल्म हैटट्रिक और अजय देवगन के साथ हिम्मतवाला में काम कर चुकी हैं।
पहली बार करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी और मेघना गुलजार के साथ जुड़ने को लेकर अमृता बेहद रोमांचित हैं और इसे बालीवुड में अपने कैरिअर के लिए बड़ा मौका मान रही हैं। इस फिल्म का अगला शेड्यूल कश्मीर में होगा और फिल्म को इस साल के आखिर तक रिलीज किया जा सकता है।