मनोरंजन
दिवंगत अभिनेता इंद्र कुमार की दूसरी पत्नी ने पहली पत्नी को लताड़ा
By Deshwani | Publish Date: 2/8/2017 11:40:15 AM<div style="text-align: justify;"><strong>मुंबई,</strong> (हि.स.)। सोमवार को मुंबई में दिवंगत अभिनेता इंद्र कुमार की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था और आज उनकी मौत को लेकर स्व. इंद्र कुमार की पत्नियों की आपसी भिड़ंत होने की नौबत आ गई। इंद्र कुमार की दूसरी पत्नी पल्लवी ने उनकी पहली पत्नी सोनल को इस बात के लिए लताड़ा है कि इंद्र कुमार की मौत के बाद सोनल ने अपने पूर्व पति को गैर जिम्मेदार पति कहा था। पल्लवी ने सोनल के अलावा इंद्र कुमार की कथित एक्स गर्लफ्रेंड ईशा कोप्पीकर और खुद को उनकी दोस्त कहने वाली अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल के बयानों के लिए उनको भी आड़े हाथों लिया है। </div> <div style="text-align: justify;">ईशा कोप्पीकर ने इंद्र कुमार के निधन पर प्रतिक्रिया में कहा था कि अगर वे नशे की लत के शिकार न हुए होते, तो वे बेहतर इंसान और सफल कलाकार बनते। दीपशिखा ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा था कि इंद्र कुमार पैसों की तंगी से जूझ रहे थे। पल्लवी ने इन तीनों की बातों को झूठा करार देते हुए इस बात के लिए इन तीनों की आलोचना की है कि वे दिवंगत आत्मा के लिए इस तरह की अपमानजनक और झूठी बातें कह रही हैं। पल्लवी ने कहा कि पब्लिसिटी के लिए ये लोग कुछ भी बोल सकते हैं। इंद्र कुमार को लेकर पल्लवी का कहना है कि वे बहुत अच्छे पिता और पति थे। वे अपने कैरिअर को लेकर गंभीर थे और पैसों को लेकर कभी कोई समस्या नहीं थी। ईशा कोप्पीकर को आड़े हाथों लेते हुए पल्लवी ने कहा कि उनको शर्म आनी चाहिए कि वे उनके बारे में ये सब कह रही हैं। सोनल के बारे में उन्होंने कहा कि उनको सोचना चाहिए था कि अब वो इंसान दुनिया में नहीं रहा है, जिसके बारे में वे अनाप-शनाप कह रही हैं। पल्लवी ने इन तीनों की बातों को इंसानियत से परे बताया। </div> <div style="text-align: justify;"> </div>