मनोरंजन
‘मेरा जहान’ में मुख्य किरदार अशोकनगर की अभिनेत्री कृतिका कामरा का
By Deshwani | Publish Date: 1/8/2017 11:43:55 AMअशोकनगर, (हि.स.)। पांच दिन पहले ही रिलीज हुए म्यूजिक वीडियो में जिले की ईसागढ़ की अभिनेत्री अभिनय किया है। इस कारण यह म्यूजिक वीडियो पूरे जिले में लोगों की दिलचस्पी का कारण बना हुआ है। खासकर युवा वर्ग में यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। मेरा जहान नामक इस म्यूजिक वीडियो में ईसागढ़ निवासी कृतिका कामरा ने प्रभावशाली अभिनय कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।
उल्लेखनीय है कि कृतिका सुखपुर चिकित्सालय में सेवारत सुप्रसिद्ध दंत चिकित्सक रवि कामरा की सुपुत्री है। जबकि कृतिका की माताजी कुमकुम कामरा एक शैक्षणिक संस्थान में प्रिंसिपल है। कृतिका की प्रारंभ से ही रुचि अभिनय के क्षेत्र में थी। लिहाजा कृतिका ने मुंबई का रुख किया। चंद्रकांता धारावाहिक में मुख्य किरदार निभाकर कृतिका ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया। वर्तमान में सीरियल का प्रसारण लाइफ ओके चैनल पर हो रहा है। 26 जुलाई को रिलीज हुए मेरा जहान म्यूजिक वीडियो में भी कृतिका के अभिनय की काफी सराहना हो रही है।