ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
छत्तीसगढ़, मप्र में ''इंदु सरकार'' का विरोध
By Deshwani | Publish Date: 29/7/2017 2:38:06 PM
छत्तीसगढ़, मप्र में ''इंदु सरकार'' का विरोध

मुंबई, (हि.स.)। शुक्रवार को मधुर भंडारकर की फिल्म 'इंदु सरकार' रिलीज हो गई, लेकिन कई स्थानों पर इसे लेकर विरोध प्रदर्शन की खबरें भी मिल रही हैं। मुंबई के करीब ठाणे के एक माल में स्थित मल्टीप्लेक्स में फिल्म के शो को बाधा पहुंचाई गई, तो अब मध्य प्रदेश के इंदौर और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों से 'इंदु सरकार' के विरोध की खबरें मिल रही हैं। 

इंदौर से मिल रही खबर के मुताबिक, इस फिल्म का विरोध करने के लिए सिनेमाघरों तक पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ टकराव हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से दोनों गुटों को शांत कराया और स्थिति संभाल ली। उधर, छत्तीसगढ़ से मिल रही खबरों के मुताबिक, रायपुर में फिल्म का विरोध करने पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और थाने ले जाकर उनको छोड़ दिया। 
खबरों के मुताबिक, रायपुर के तीन अलग-अलग सिनेमाघरों के बाहर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने पूरे राज्य में इस फिल्म का प्रदर्शन कर रहे सिनेमाघरों को अतिरिक्त सुरक्षा दी है। पुलिस ने उन खबरों को गलत बताया है, जिसमें कहा जा रहा था कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एक सिनेमाघर में तोड़फोड़ की। 
मुंबई के करीब ठाणे में भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फिल्म के शोज कैंसिल करा दिए थे। इन कार्यकर्ताओं ने जब मल्टीप्लेक्स में तोड़फोड़ की धमकी दी, तो प्रबंधन ने शो कैंसिल कर दिए। यहां के लिए कहा जा रहा है कि पुलिस घटनास्थल पर देरी से पहुंची, तब तक कार्यकर्ता वहां से जा चुके थे। अब ठाणे पुलिस दावा कर रही है कि स्थिति सामान्य है और सुचारू रूप से फिल्म के शोज हो रहे हैं। मुंबई में भी इस फिल्म का शो दिखाने वाले सभी सिनेमाघरों के बाहर पुलिस का व्यापक प्रबंध किया गया है। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS