ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
सुचित्रा के समर्थन में आए शेखर कपूर
By Deshwani | Publish Date: 26/7/2017 8:44:16 PM
सुचित्रा के समर्थन में आए शेखर कपूर

मुंबई, (हिस)। गायक सोनू निगम के बाद मस्जिदों से सुबह होने वाली अजान का मुद्दा उठाकर विवादों में घिरी अभिनेत्री और गायिका सुचित्रा कृष्णामूर्ति के समर्थन में उनके पूर्व पति शेखर कपूर आगे आए हैं। सुचित्रा ने जब से अजान की आवाज को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी भरा पोस्ट लिखा है, तब से उनकी आलोचना की जा रही है। 

अपनी पूर्व पत्नी के समर्थन में आगे आए शेखर कपूर ने सुचित्रा के लिए अपशब्दों और गालियों का इस्तेमाल करने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे एक महिला के प्रति ऐसी भाषा का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं। शेखर कपूर का कहना है कि आप किसी के मुद्दे से सहमत या असहमत हो सकते हैं। आप विरोध भी दर्ज करा सकते हैं, लेकिन असभ्य होकर कैसे विरोध किया जा सकता है। 
शेखर ने कहा कि सोशल मीडिया पर सबको अपने विचार रखने का हक है। ये हक सुचित्रा को भी है, लेकिन उनके सम्मान के साथ खिलवाड़ का हक किसी को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि ऐसी घटिया मानसिकता के लोग दुनिया में देश का नाम खराब करते हैं। सुचित्रा कृष्णामूर्ति ने जब से सुबह होने वाली अजान को लेकर अपनी नाराजगी जताई है, तब से उनको सोशल मीडिया पर तरह तरह की गालियों और अभद्र भाषा से अपमानित किया जा रहा है। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS