ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
अर्जुन-परिणीती की जोड़ी करेगी ''नमस्ते कनाडा''
By Deshwani | Publish Date: 25/7/2017 5:40:05 PM
अर्जुन-परिणीती की जोड़ी करेगी ''नमस्ते कनाडा''

मुंबई,  (हि.स.)। हाल ही में खबर आई थी कि निर्माता विपुल शाह ने कई सालों के बाद निर्देशन के मैदान में लौटते हुए अपनी नई फिल्म के लिए अर्जुन कपूर को साइन किया है। पहले खबर थी कि अर्जुन कपूर को लेकर विपुल शाह 'नमस्ते लंदन' की सीक्वल के तौर पर नमस्ते इंग्लैंड के नाम से नई फिल्म शुरू करेंगे। अब खबर आ रही है कि अर्जुन के साथ विपुल की फिल्म का नाम 'नमस्ते कनाडा' होगा और इस फिल्म में अर्जुन की जोड़ी परिणीती चोपड़ा के साथ होगी।

परिणीती चोपड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी ने इससे पहले यशराज की फिल्म 'इश्कजादे' में काम किया था, जिसका निर्देशन हबीब फैजल ने किया था। अर्जुन और परिणीती चोपड़ा की जोड़ी को लेकर यशराज ने हाल ही में एक और फिल्म बनाने की घोषणा हुई है, जिसका टाइटल 'संदीप और पिंकी फरार' रखा गया है।


अपनी नई फिल्म को लेकर विपुल शाह का कहना है कि ये फिल्म 'नमस्ते लंदन' की सीक्वल नहीं है, बल्कि एक नई कहानी है। माना जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से कनाडा में शुरू होगी। अर्जुन कपूर अभिनीत नई फिल्म 'मुबारकां' इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है। विपुल शाह ने अर्जुन कपूर को कास्ट करने से पहले निर्देशन में लौटते हुए सैफ अली खान के साथ एक फिल्म बनाने की घोषणा की थी, जो एक हॉलीवुड फिल्म का रीमेक थी, लेकिन सैफ के साथ मतभेद होने के चलते इस फिल्म की योजना को बंद कर दिया गया।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS