ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
मनोज हुए ठीक, शूटिंग के लिए लंदन रवाना होंगे
By Deshwani | Publish Date: 15/7/2017 6:37:19 PM
मनोज हुए ठीक, शूटिंग के लिए लंदन रवाना होंगे

मुंबई, (हि.स.)। दो दिनों पहले लगातार सरदर्द की शिकायत के बाद मनोज वाजपेयी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। अस्पताल से घर लौटकर मनोज वाजपेयी ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में बताया कि वे अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं और शूटिंग के लिए तैयार हैं।

मनोज का इलाज उनके निजी डॉक्टर डॉ. विशेष अग्रवाल ने किया। मनोज वाजपेयी ठीक होने के बाद अब लंदन रवाना होंगे, जहां वे नीरज पांडे की फिल्म 'अय्यारी' के शेड्यूल में हिस्सा लेंगे। मनोज वाजपेयी के अस्वस्थ होने के बाद आशंका जताई जा रही थी कि अगर वे ठीक नहीं हुए, तो ये शेड्यूल रद्द किया जा सकता है। अब ऐसा नहीं होगा। 
 
खबर है कि मनोज रविवार की रात को लंदन के लिए रवाना होंगे, जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा और पूजा चोपड़ा के साथ शूटिंग में हिस्सा लेंगे। हाल ही में रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'सरकार 3' में नजर आए मनोज वाजपेयी की जल्दी ही दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनमें 'द शैडो' और 'लव सोनिया' के नाम शामिल हैं। चर्चा ये भी है कि इरफान की फिल्म हिंदी मीडियम की सीक्वल में इस बार प्रमुख भूमिका मनोज निभाएंगे, लेकिन मनोज इस खबर को लेकर अभी तक चुप हैं। नीरज पांडे की 'अय्यारी' अगले साल 26 जनवरी को रिलीज होगी। इसी दिन अक्षय कुमार के साथ रजनीकांत की फिल्म 'रोबोट 2.0' भी रिलीज होगी। 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS