ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
भारत के लिए ऑस्कर में अलग श्रेणी हो : प्रियंका
By Deshwani | Publish Date: 15/7/2017 6:35:05 PM
भारत के लिए ऑस्कर में अलग श्रेणी हो : प्रियंका

मुंबई, (हिस)। ऑस्कर फिल्म समारोह के लिए बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में जगह बना रहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा चाहती हैं कि ऑस्कर पुरस्कारों में भारतीय फिल्मों के लिए अलग श्रेणी होनी चाहिए। अभी तक भारत की फिल्मों को ऑस्कर की विदेशी भाषा की फिल्मों वाली श्रेणी में नामांकन मिलता है।
 
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में मुंबई में आयोजित अपनी प्रोडक्शन कंपनी के समारोह में ये बात कही। प्रियंका चोपड़ा को ऑस्कर ने 147 सदस्यों वाली उस समिति में नामांकित किया है, जो ऑस्कर पुरस्कारों को लेकर अपने सुझाव देगी। प्रियंका चोपड़ा की दलील है कि भारत विश्व स्तर पर सबसे ज्यादा फिल्में बनाने वाला देश है, जहां हिंदी के अलावा बड़े पैमाने पर प्रांतीय भाषाओं की फिल्में बनती हैं, जिनको ऑस्कर में कभी एंट्री नहीं मिलती। 
प्रियंका का मानना है कि इसका एक ही रास्ता है कि भारतीय फिल्मों के लिए एक अलग से श्रेणी शुरू करे और इसमें भारत में बनी हिंदी और भाषाई फिल्मों को नामांकित किया जाए। प्रियंका चोपड़ा इस आशय का पत्र ऑस्कर की चयन समिति को लिख चुकी हैं और उनका कहना है कि समिति ने उनको आश्वस्त किया है कि उनके इस सुझाव पर समिति गंभीरता के साथ विचार करेगी। 
दूसरी ओर, पाकिस्तान मांग करता रहा है कि एशियाई फिल्मों के लिए अलग से ऑस्कर समारोह की शुरुआत होनी चाहिए, जिसमें एशिया के सभी देशों की फिल्मों को प्रतिनिधित्व मिल सके। माना जा रहा है कि ऑस्कर की सर्वोच्च समिति पाकिस्तान की इस मांग पर भी विचार कर रही है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS