मनोरंजन
पत्रकारों के जीवन पर बनी फिल्म जेडी सितंबर में होगी रिलीज
By Deshwani | Publish Date: 13/7/2017 8:38:08 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। मीडिया की अंदरूनी कहानी पर बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म, जेडी अब रिलीज के लिए तैयार है। पत्रकार से निदेशक और निर्माता बने शैलेंद्र पांडे को ट्विटर पर इसकी जानकारी साझा की है। फिल्म के पोस्टर के साथ शैलेंद्र ने बताया कि ये फिल्म 22 सितंबर को रिलीज होगी।
हर पल दुनिया का हाल बताने वाले मीडिया की खबरें आम लोगों तक नहीं पहुंचती। जेडी मीडिया की चारदीवारी के भीतर की ब्रेकिंग न्यूज है। आदर्शों और सच के लिए लड़ने वाले पत्रकार खुद अपने हक की लड़ाई लड़ने में कितने बेबस होते हैं। मीडिया की ताकत चंद मुट्ठीभर लोगों की कैद में है और उनके चेहरों पर नकली मुखौटे हैं। हर ताकतवर सत्ता पहले डराती है, फिर ललचाती है और अंतः में बदनाम करने वाले षड्यंत्रों के कुचक्रों में कुचल देती है। जो इसके बावजूद फौलादी इरादों के साथ फिर उठ खड़ा होता है, वह जेडी बनता है। यह कहानी है जय द्विवेदी उर्फ जेडी की। जेडी ने जर्नलिज्म की शुरुआत लखनऊ से की परंतु उसके सपनों में दिल्ली थी। उसकी कलम में सत्ता को हिलाने की ताकत थी। क्या वह मीडिया और सत्ता के आकाओं से टकराएगा या हाथ मिला लेगा।