ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
बॉलीवुड फोटोग्राफर राजू उपाध्याय के निधन से शोक की लहर
By Deshwani | Publish Date: 13/7/2017 7:57:25 PM
बॉलीवुड फोटोग्राफर राजू उपाध्याय के निधन से शोक की लहर

 मुंबई, (हि.स.)। लगभग 40 साल तक फिल्मों की दुनिया में सितारों के अंदाज को अपने कैमरे में कैद करने वाले बॉलीवुड के वरिष्ठ फोटोग्राफर राजू उपाध्याय के निधन की खबर से शोक का माहौल छा गया खास तौर मीडिया में उनके सहकर्मी इस खबर से स्तबध रह गए। 

राजू उपाध्याय का गुरुवार सुबह वाराणसी के करीब भदोही में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। राजू का पैतृक गांव भदोही के पास ही था, जहां वे परिवार के साथ गए हुए थे। बॉलीवुड में राजू उपाध्याय की पहचान एक सीनियर फोटोग्राफर के तौर पर रही है। अमिताभ बच्चन और आमिर खान जैसे सितारों के सालों तक निजी फोटोग्राफ राजू ही खिंचा करते थे। 
80 के दशक में ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स जब मुंबई में आए थे और यहां उन्होंने पद्मिनी कोल्हापुरी को किस किया था, तो राजू द्वारा खिचे गए फोटो दुनिया भर में चर्चा का विषय बने थे। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में गुरुवार शाम को कर दिया जाएगा। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS