मनोरंजन
अमेरिकी टीवी कलाकार नेल्सन एलिस का असामयिक निधन
By Deshwani | Publish Date: 9/7/2017 6:32:26 PM वाशिंगटन, (हि.स.)। अमेरिकी एचबीओ टेलीविजन की धारावाहिक 'ट्रू ब्लड' के चर्चित अभिनेता नेल्सन का 39 साल की उम्र में हृदय गति रुकने से असामयिक निधन हो गया। यह जानकारी रविवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
नेल्सन हॉरर-ड्रामा सीरीज में लाफयेट रेनॉल्ड्स की भूमिका के लिए जाने जाते थे। उनके प्रबंधक एमिली गेरसन सैनेस ने कहा, "वह बहुत प्रतिभाशाली थे। उनके शब्द और उनकी प्रतिभा और उपस्थिति को हमेशा याद किया जाएगा।" उन्होंनें कहा , ''नेल्सन एचबीओ परिवार के लंबे समय सदस्य थे। नेल्सन ने लाफयेट की भूमिका निभाकर एक नया किर्तिमान स्थापित किया जिसके लिए उन्हें हमेशा जाना जाएगा।"
विदित हो कि नेलस्न ने साल 2008 से लेकर 2014 तक धारावाहिक 'ट्रू ब्लड' के समाप्त होने तक एचबीओ के साथ काम किया।एचबीओ ने एक बयान जारी कर नेल्सन के निधन पर शोक जताया है।