मनोरंजन
राखी सावंत की जमानत रद्द, गिरफ्तारी वारंट जारी
By Deshwani | Publish Date: 7/7/2017 8:28:50 PMलुधियाना, (हि.स.)। लुधियाना अदालत ने बालीवुड अदाकारा राखी सावंत द्वारा वालमिकि समाज की धार्मिक भावना पर ठेस पहुँचाने के आरोप में उसकी जमानत याचिका रद्द कर उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं।
राखी सावंत गुरूवार को अपने दिल्ली के वकील के साथ बुर्का पहनकर अदालत में पेश हुई थी, जिस दौरान अदालत ने उसको जमानत दे दी थी। शुक्रवार को राखी सावंत को अदालत में पेश होने के लिए कहा था परन्तु वह अदालत में पेश होने की बजाए वापस मुंबई लौट गई। जिसके चलते आज न्यायाधीश विश्व गुप्ता ने जमानतियों को भी नोटिस जारी करते हुए राखी सावंत की जमानत को खारिज कर दिया। इस मामले की अगली सुनवाई 7 अगस्त को होगी।