मनोरंजन
सोनिका सिंह मौत मामले में विक्रम चट्टोपाध्याय अरेस्ट
By Deshwani | Publish Date: 7/7/2017 1:31:43 PMकोलकाता, (हि.स.)। मॉडल सोनिका सिंह की मौत मामले में अभिनेता विक्रम चट्टोपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया गया। रात 12.30 बजे के करीब उन्हें कसबा स्थित एक मॉल के सामने से कोलकाता पुलिस के गुप्तचर विभाग तथा टालीगंज पुलिस के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया।
गौरतलब है कि 29 अप्रैल तड़के लेक मॉल के सामने कार दुर्घटना में अभिनेता विक्रम चट्टोपाध्याय और उनकी मॉडल दोस्त सोनिका सिंह घायल हो गए और उसी दिन सोनिका की मौत हो गई। इसके बाद टालीगंज और कोलकाता ट्रैफिक पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दायर किया। पहले उन पर लापरवाही का मामला दायर किया गया। बाद में उन पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
इसके बाद उनसे बार-बार पूछताछ की गयी और आरोप है कि उन्होंने हर अपने बयान बदले। आरोप है कि घटना के दिन उन्होंने शराब पी रखी थी। फॉरेंसिक जांच में पता चला गाड़ी चलाते समय उनकी कार 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में थी।