मनोरंजन
ताज महल देखने पहुंची अभिनेत्री महिमा
By Deshwani | Publish Date: 2/7/2017 1:35:16 PMआगरा, (हि.स.)। रविवार की सुबह अभिनेत्री महिमा चौधरी आगरा शहर में नजर आयीं। महिमा अपने परिवार के साथ देर रात आगरा पहुंची। जिन्होंने सुबह अपनी बेटी संग ताज का दीदार किया। ताजमहल को देखते ही महिमा बोली वाह ताज, ताजमहल की खूबसूरती निहारने के बाद महिमा चौधरी ने बेटी संग ताज के सामने बैठकर फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान अन्य पर्यटकों के बीच अभिनेत्री महिमा चौधरी आकृर्षण का केन्द्र बनी रही। बतादें कि अभिनेत्री महिमा चौधरी आगरा में आयोजित एक फैशन शो में जज के रूप में शिरकत करने पहुंची हैं।