ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
महिलाओं के संघर्ष की आवाज बनेंगी मानुषी
By Deshwani | Publish Date: 27/6/2017 1:05:03 PM
महिलाओं के संघर्ष की आवाज बनेंगी मानुषी

मुंबई,  (हि.स.)। रविवार को मुंबई में मिस इंडिया 2017 का खिताब जीतने वाली हरियाणा की 17 साल की मानुषी चिल्लर का कहना है कि वे आगे जाकर महिलाओं की महावारी को लेकर होने वाली समस्याओं के प्रति संघर्ष करना चाहती हैं। मानुषी जिस हरियाणा राज्य से आती है, वहां ये समस्या बहुत ज्यादा मानी जाती है। 

मानुषी का कहना है कि ये (महिलाओं की महावारी) एक बहत गंभीर समस्या है, जिसे ठीक से न समझ पाने के कारण हमारी महिलाओं को कई गंभीर बीमारियों का शिकार होना पड़ता है। मानुषी ने अपनी इस योजना के लिए शक्ति परियोजना नाम से एक अभियान की शुरुआत भी की है, जिसके तहत वे ग्रामीण इलाकों में जाकर इस समस्या को लेकर महिलाओं से सीधा बात करती हैं और उनकी समस्या को हल करने की कोशिश करती हैं। भारत में मिस इंडिया का खिताब जीतकर मानुषी दिसंबर में चीन में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। मानुषी जिस समस्या की ओर इशारा कर रही हैं, इसी विषय पर हाल ही में शाबिर हाश्मी और ज्योति सेठी की फिल्म फुल्लू आई है और अक्षय कुमार इसी समस्या पर 'पैडमैन' बना रहे हैं, जिसमें उनके साथ राधिका आप्टे और सोनम कपूर हैं, जबकि आर. बाल्की इसका निर्देशन कर रहे हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS