ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
हरियाणा की मनुषि चिल्लर को ''मिस इंडिया'' का ताज
By Deshwani | Publish Date: 26/6/2017 6:52:58 PM
हरियाणा की मनुषि चिल्लर को ''मिस इंडिया'' का ताज

 मुंबई, (हि.स.)। गत रविवार को देर शाम मुंबई में हरियाणा की रहने वाली मनुषि चिल्लर को 'मिस इंडिया' 2017 के खिताब से नवाजा गया। पिछले साल की 'मिस इंडिया' रही प्रियदर्शनी चटर्जी ने मनुषि को विजेता का ताज पहनाया। इस मुकाबले में जम्मू कश्मीर की सना दुआ को उपविजेता माना गया और बिहार की प्रियंका कुमारी को तीसरा नम्बर मिला। 

'मिस इंडिया' का खिताब जीतकर मनुषि चिल्लर अब इस साल दिसम्बर में चीन में होने वाली 'मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता' में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, जिसे ऐश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा जैसी दिग्गज स्टार हीरोइनें जीत चुकी हैं। 'मिस इंडिया 2017' में मनुषि को खिताब के साथ-साथ मोस्ट फोटोजेनिक होने का पुरस्कार भी मिला। 
'मिस इंडिया' का टाइटल जीतने वाली 17 साल की मनुषि चिल्लर मेडिकल स्टूडेंट हैं और चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रही हैं। मनुषि ने पहली बार मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया और खिताब जीतकर बड़ी सफलता पाई। इस साल के मिस इंडिया फिनाले के जजों के मंडल में इस बार बिपाशा बसु, अर्जुन रामपाल, अभिषेक कपूर, विद्युत जंवाल और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा रहे। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS