मनोरंजन
पहले सप्ताह में ''राब्ता'' व ''बहन होगी तेरी'' ने किया निराश
By Deshwani | Publish Date: 16/6/2017 5:57:51 PM मुंबई, (हि.स.)। पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई 'राब्ता' और 'बहन होगी तेरी' का बॉक्स ऑफिस पर एक सप्ताह पूरा हो गया और पहले इस सप्ताह में इन दोनों ही फिल्मों को बड़ी असफलता का सामना करना पड़ा है। पुनर्जन्म पर बनी सुशांत सिंह राजपूत और कीर्ति सैनॉन की फिल्म 'राब्ता' को दर्शकों ने खारिज कर दिया। 50 करोड़ से ज्यादा की लागत के साथ बनी इस फिल्म ने पहले सप्ताह में 22 करोड़ ही कमाए, जो घाटे का सौदा रहा।
इसके साथ रिलीज हुई राजकुमार राव और श्रुति हासन की जोड़ी वाली फिल्म 'बहन होगी तेरी' की हालत को बहुत ज्यादा खराब रही और पहले ही दिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के मुकाबले से बाहर चली गई। इस फिल्म को लेकर भारी नुकसान हुआ है। 20 करोड़ की लागत वाली ये फिल्म एक सप्ताह में दो करोड़ भी नहीं कमा सकी।
इससे अंदाजा लग सकता है कि इस फिल्म को कितना ज्यादा नुकसान हुआ है। आगे के लिए इन दोनों ही फिल्मों का कोई भविष्य नहीं बचा है और फिल्मी कारोबार के जानकारों ने दोनों को साल की बड़ी फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल कर लिया है। खास तौर पर 'राब्ता' का फ्लॉप होना सुशांत सिंह के करियर के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।