ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
पेशावर में दिलीप कुमार का पुश्तैनी मकान ढहा, फिर से पुराने अंदाज में बनेगा
By Deshwani | Publish Date: 16/6/2017 5:50:34 PM
पेशावर में दिलीप कुमार का पुश्तैनी मकान ढहा, फिर से पुराने अंदाज में बनेगा

 मुंबई, (हि.स.)। पाकिस्तान के पेशावर में दिलीप कुमार का पुश्तैनी मकान ढह गया है। ये मकान किस्सा ख्वानी बाजार के करीब खुदादाद मुहल्ले में है। पेशावर नगर पालिका की ओर से कहा गया है इस मकान को फिर से पुराने अंदाज में बनवा दिया जाएगा। पाकिस्तान की सरकार ने 2014 में इसे ऐतिहासिक घरोहर घोषित कर दिया था, जिसके बाद इसकी देखभाल की जिम्मेदारी पेशावर सरकार के पुरातत्व विभाग को मिल गई थी।

इसी मकान में 11 दिसम्बर 1922 को दिलीप कुमार का जन्म हुआ था, जहां उनके दादाजी फलों का कारोबार किया करते थे। दिलीप कुमार के पिता 1930 में पेशावर से मुंबई आकर बस गए थे, जहां उन्होंने फलों का कारोबार आगे बढ़ाया था। पेशावर की सांस्कृति विरासत परिषद के महासचिव शकील वहीदुल्ला ने कहा कि वे पाकिस्तान की राष्ट्रीय सरकार और पेशावर प्रशासन पर इस बात का दबाव बनाएंगे कि जल्दी से जल्दी इस मकान को फिर से बनवाया जाए। कहा जाता है कि ये मकान दो सालों से जर्जर अवस्था में पंहुच चुका था और इसकी मरम्मत किए जाने की स्थानीय लोगों की मांग को प्रशासन ने अनसुना कर दिया था। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS