ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
शुभ्रा शेट्टी है अनुराग का नया प्यार
By Deshwani | Publish Date: 15/6/2017 5:24:44 PM
शुभ्रा शेट्टी है अनुराग का नया प्यार

 मुंबई, (हि.स.)। लेखक और निर्देशक अनुराग कश्यप के बारे में खबर है कि एक बार फिर उनको प्यार हो गया है। 22 साल की शुभ्रा शेट्टी अनुराग कश्यप की नई प्रेयसी हैं, जो उनके साथ बतौर सहायक निर्देशिका काम करती थीं। सोशल मीडिया पर अनुराग ने अपनी नई प्रेमिका के साथ अंतरंग पलों वाली कुछ फोटोज शेयर कीं। अनुराग कश्यप इससे पहले दो शादियां और दोनों से तलाक कर चुके हैं। 

अनुराग की पहली शादी आरती बजाज के साथ 2003 में हुई थी। ये भी लव मैरिज थी और 2009 में आरती के साथ अनुराग का तलाक हो गया। आरती बजाज की शादी से अनुराग की एक बेटी आलिया है, जो 18 साल की हो चुकी है। 2009 में आरती को तलाक देकर अनुराग काल्की कोचीन को दिल दे बैठे, जो उनकी फिल्म 'देव डी' में काम कर रही थीं। 2011 में उन दोनों की शादी भी हो गई। चार साल के बाद 2015 में अनुराग का काल्की के साथ भी तलाक हो गया और अब उनकी नई प्रेम कहानी शुरू हुई है। 

खबरों के अनुसार, शुभ्रा शेट्टी पिछले साल ही अनुराग के सहायक निर्देशकों की टीम का हिस्सा बनीं और कहा जा रहा है कि तीन महीनों से वे अनुराग के साथ उनके वर्सोवा वाले घर में लिविन रिलेशनशिप में रह रही हैं। सूत्रों का कहना है कि शुभ्रा को अनुराग की कंपनी में जल्दी ही एक फिल्म में लेखन और निर्देशन का मौका मिलने वाला है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS