ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
साहिर बनेंगे इरफान, प्रियंका होंगी अमृता प्रीतम
By Deshwani | Publish Date: 14/6/2017 5:59:19 PM
साहिर बनेंगे इरफान, प्रियंका होंगी अमृता प्रीतम

मुंबई, (हि.स.)। पद्मावती के बाद निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की कंपनी की अगली फिल्म गुस्ताखियां की योजना तैयार हो गई है और इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ इरफान को कास्ट किया गया है। 

प्रियंका ने भंसाली के साथ 'रामलीला' के एक गाने में और फिर 'बाजीराव मस्तानी' में काम किया था, जबकि इरफान पहली बार उनके साथ काम करने जा रहे हैं पर प्रियंका के साथ इरफान की ये दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले यशराज में बनी फिल्म गुंडे में दोनों ने साथ काम किया था। गुंडे में इरफान एक पुलिस वाले के रोल में थे, जबकि प्रियंका का अर्जुन कपूर और रणबीर सिंह के साथ लव ट्रेंगल था। 
अफवाह थी कि भंसाली की इस फिल्म में सलमान खान काम करने जा रहे है। प्रियंका इस फिल्म के साथ लंबे गैप के बाद किसी कमर्शियल फिल्म में काम करने जा रही हैं। 2015 में प्रियंका की फिल्म जयगंगाजल आई थी, जो प्रकाश झा की फिल्म थी और बाक्स आफिस पर ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन भंसाली नहीं बल्कि उनके सहायक रहे जसमीत रिन करेंगे। ये फिल्म अमृता प्रीतम और साहिर लुधियानवी के प्रेम प्रसंग पर होगी, जिसमें साहिर के रोल में इरफान और अमृता के रोल में प्रियंका होंगी। ये फिल्म इस साल के आखिर तक सेट पर जाने की संभावना है। फिल्म की कहानी पर काम शुरू हो चुका है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS