ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
मैडम तुसाद म्यूजियम में आशा भोसले
By Deshwani | Publish Date: 13/6/2017 4:20:28 PM
मैडम तुसाद म्यूजियम में आशा भोसले

 मुंबई,  (हि.स.)। दिल्ली में खोले गए मैडम तुसाद संग्रहालय में अब आशा भोसले का स्टेचू भी सजने जा रहा है। संग्रहालय के बॉलीवुड म्यूजिक जोन में आशा भोसले का स्टेचू लगाया जाएगा जिसके लिए संग्रहालय के विशेषज्ञों की टीम ने मुंबई में स्टेचू के लिए आशा के साथ लंबा सेशन किया, जिसमें स्टेचू के लिए उनका नाप लिया गया। स्टेचू लगाए जाने को लेकर आशा भोसले ने अपनी प्रतिक्रिया में इसे सम्मान बताते हुए खुशी जाहिर की है। उन्होंने इस अनुभव को अभिभूत करने वाला कहा।

आशा ने सात दशकों के सफर के दौरान हिंदी और 20 अन्य भाषाओं में गाने गा चुकी हैं। आशा भोसले को सन् 2000 में दादासाहेब फाल्के और 2008 में केंद्र सरकार की ओर से पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। 
 
लंदन और बैंकाक में भी मैडम तुसादे के संग्रहालय हैं, जहां बॉलीवुड की तमाम हस्तियों के स्टेचू लगे हुए हैं। इनमें अमिताभ बच्चन, माधुरी दिक्षित, श्रीदेवी, अनिल कपूर, सलमान खान, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, करीना कपूर और आमिर खान के स्टेचू हैं। लंदन के म्यूजियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्टेचू भी लगा हुआ है, जबकि दिल्ली के म्यूजियम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का स्टेचू भी है। अभी ये पता नहीं चला है कि आशा भोसले का स्टेचू कब तक लगने जा रहा है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS