मनोरंजन
अजय की बादशाहो का पहला पोस्टर जारी
By Deshwani | Publish Date: 12/6/2017 4:16:40 PM मुंबई, (हिस)। अजय देवगन की आगामी 1 सितंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म बादशाहो का पहला पोस्टर आज सोशल मीडिया पर लांच किया गया। फिल्म का पहला टीजर इस महीने के आखिर तक लांच होने की खबर है। अजय देवगन के साथ इस फिल्म की प्रमुख भूमिकाओं में इमरान हाशमी, इलेयाना डिक्रूज और ईशा गुप्ता हैं। संजय मिश्रा भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।
टी सीरीज द्वारा बनाई गई इस फिल्म का निर्देशन मिलन लथूरिया ने किया है, जो इससे पहले अजय के साथ वंस अपान ए टाइम इन मुंबई और कच्चे धागे फिल्में बना चुके हैं। पिछले साल शिवाय के बाद अजय की इस साल दो फिल्में रिलीज होंगी, जिनमें से बादशाहो के बाद दीवाली के मौके पर गोलमाल 4 रिलीज होगी।
अजय इसके बाद अगले साल सिंहम 3 और इंद्र कुमार की धमाल 3 की शूटिंग करेंगे। अगले साल अजय निर्देशन के मैदान में लौटेंगे और संस आफ सरदार की शुरुआत करेंगे। अपनी पत्नी काजोल के साथ भी अजय को अगले साल एक फिल्म शुरू करनी है, जो उनकी प्रोडक्शन कंपनी में बनेगी। अजय ने काजोल को लेकर यू मी एंड हम का निर्देशन किया था, जो बाक्स आफिस पर फ्लाप रही थी।