ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
फिर एक साथ नजर आएंगे चार दिग्गज निर्देशक
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2017 3:05:21 PM
फिर एक साथ नजर आएंगे चार दिग्गज निर्देशक

 मुंबई, (हि.स.)। भारतीय सिनेमा के सौ साल पूरे होने के मौके पर 2013 में बॉलीवुड के चार दिग्गजों की शार्ट स्टोरीज को मिलाकर 'बॉम्बे टॉकीज' नाम से एक फिल्म बनाई गई थी, जिसमें करण जौहर, अनुराग कश्यप, जोया अख्तर और दिबाकर बनर्जी की कहानियां थीं। ये टीम एक बार फिर 'बॉम्बे टॉकीज 2' में चार अलग-अलग कहानियों का गुलदस्तां सजाएंगी। बांबे टाकीज का निर्माण करने वाली निर्माता आशी दुआ ने कन्फर्म किया है कि चारों निर्देशकों ने फिर से बॉम्बे टॉकीज का हिस्सा बनने के लिए सहमति दे दी है। 

जोया अख्तर की फिल्म में भूमि पेडनेकर, दिबाकर बनर्जी की फिल्म में मनीषा कोईराला मुख्य किरदार निभाएंगी। अनुराग कश्यप और करण जौहर अपनी कहानियों पर काम कर रहे हैं जिसके बाद वे कास्टिंग करेंगे। इस बार चारों कहानियां महिला प्रधान होंगी और अगले साल दीवाली के आसपास रिलीज हो सकती हैं। करण जौहर की कंपनी इस फिल्म की प्रस्तुतकर्ता होगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS