मनोरंजन
'राब्ता' के रिलीज होने का रास्ता हुआ साफ
By Deshwani | Publish Date: 8/6/2017 4:04:23 PM मुंबई, (हि.स.)। सुशांत सिंह राजपूत और कीर्ति सेन की फिल्म 'राब्ता' का सिनेमाघरों के परदे पर आने का रास्ता साफ हो गया है। कहानी चोरी करने के आरोप में तेलुगू फिल्म मगाधीरा के साथ अदालती केस में फंसी फिल्म राब्ता को मगाधीरा के निर्माताओं ने अदालत में केस को वापस लेने का ऐलान कर दिया। दोनों पक्षों के बीच कोर्ट के बाहर बातचीत हुई, जिसमें दोनों के बीच डील में ये तय हो गया कि मगाधीरा की टीम अदालत में केस वापस लेगी।
कुछ दिनों पहले रामचरन और काजोल की तेलुगू फिल्म मगाधीरा के निर्माताओं ने दिनेश विजन के निर्देशन में बनी फिल्म राब्ता पर उनकी फिल्म की कहानी चोरी करने का आरोप लगाया था। ये दोनों ही फिल्में पुनर्जन्म पर आधारित हैं। वहीं मगाधीरा पर खुद हैदराबाद के एक लेखक ने उनके उपन्यास से कहानी चोरी करने का आरोप लगा दिया और केस कर दिया जिसके बाद मगाधीरा की टीम बैकफुट पर आ गई और उनके तेवर नरम हुए।