मनोरंजन
'नगीना 3' में मेहमान रोल में दिखेंगी श्रीदेवी!
By Deshwani | Publish Date: 7/6/2017 5:22:17 PMमुंबई, (हि.स.)। बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक हरमेश मल्होत्रा ने श्रीदेवी के साथ नगीना का सिक्वल बनाया था जो बाक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुआ था। नगीना में श्रीदेवी के साथ ऋषि कपूर की जोड़ी थी, तो वहीं उसके सिक्वल में श्रीदेवी के साथ सनी देओल की जोड़ी बनी थी। फिल्म की चर्चा फिर इसलिए हो रही है क्योंकि श्रीदेवी के पति और निर्माता बोनी कपूर नगीना का तीसरा पार्ट बनाना चाहते हैं।
श्रीदेवी को लेकर बनी बोनी कपूर की नई फिल्म 'मॉम' के बाद बोनी कपूर नगीना की तीसरी कड़ी बनाने की योजना पर काम करना चाहते हैं। सूत्रों का कहना है कि बोनी कपूर 'नगीना 3' में श्रीदेवी को मेहमान रोल में रखना चाहते हैं| वहीं बोनी मुख्य भूमिका में अपनी बेटी जाह्नवी को कास्ट करना चाहते हैं, जिसको करण जौहर की कंपनी में लांच किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि करण जौहर की कंपनी की फिल्म के बाद बोनी कपूर जाह्नवी के साथ यह फिल्म शुष् करना चाहते हैं, जो 2019 में बनेगी।