ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
'देसी गर्ल' प्रियंका का निराशाजनक प्रदर्शन है 'बेवॉच'
By Deshwani | Publish Date: 2/6/2017 4:01:09 PM
'देसी गर्ल' प्रियंका का निराशाजनक प्रदर्शन है 'बेवॉच'

 मुंबई, (हि.स.)। हॉलीवुड की इस फिल्म में भारतीय दर्शकों की दिलचस्पी की एक मात्र वजह ये रही कि हमारी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार किसी हॉलीवुड की फिल्म में काम किया है। जाहिर है कि फिल्म देखने वाले इस फिल्म में प्रियंका के प्रति उम्मीदों का पहाड़ लेकर जाएंगे और खुद को जमीन के नीचे पाताल में धंसा हुआ पाएंगे। फिल्म में प्रियंका का रोल न सिर्फ छोटा है, बल्कि वे अभिनेत्री के तौर पर भी निराश करती है। 

ये फिल्म 90 के दशक की मशहूर टेली सीरीज 'बेवॉच' की थीम पर है। इसका आधार बेवॉच गेम है, जो अमेरिका में समुद्र किनारे खेला जाता है। इसके लिए बड़ी टीमें बनाई जाती हैं। मिच (ड्वेन जानसन उर्फ रॉक) एक ऐसी ही टीम का संचालक है। इस टीम में एक खिलाड़ी के शामिल होने को लेकर टकराव की स्थिति पैदा होती है और जब मामला ड्रग्स तक पहुंच जाता है, तो शक के घेरे में विक्टोरिया (प्रियंका) पर भी होता है। क्लाइमैक्स में इस पूरी गुत्थी का पर्दाफाश किया जाता है। 
भारत में इस फिल्म की उम्मीदों का एकमात्र आधार प्रियंका हैं और वे उम्मीदों पर खरी नहीं उतरतीं। न उनके रोल में दम है और ना ही परफॉरमेंस में। उनका अंग्रेजी लहजा भी अखरने वाला है। एक्सपोज करने से भी प्रियंका ने गुरेज नहीं किया, लेकिन इससे कुछ नहीं होने वाला। कहानी का ताना-बाना कमजोर है और बेसिर-पैर का ड्रामा इसे और बुरा बनाता है। फिल्म की कहानी में लॉजिक कम और मसालों की भरमार ज्यादा है। भारत में डब्लू डबलू ई के रेसलर के तौर पर पहचान बना चुके रॉक (असली नाम ड्वेन जानसन) भी कुछ खास नहीं कर पाते और प्रभावहीन हैं। 
भारत में ऐसी मसाला फिल्में हर सप्ताह थोक में देखने को मिलती हैं। जो दर्शक प्रियंका के नाम पर इस फिल्म को देखने जाएंगे, वे अपने फैसले पर सबसे ज्यादा पछताएंगे। उनके फैंस ने भी हॉलीवुड में प्रियंका की इतनी निराशाजनक शुरुआत की उम्मीद नहीं की होगी। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS