ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
पेड़ों की कटाई को लेकर ऋषि कपूर के खिलाफ केस दर्ज
By Deshwani | Publish Date: 2/6/2017 3:57:03 PM
पेड़ों की कटाई को लेकर ऋषि कपूर के खिलाफ केस दर्ज

 मुंबई, (हि.स.)। अपने बांद्रा स्थित बंगले की जगह बिल्डिंग बनाने की योजना में वहां के पेड़ों की गैरकानूनी तरीके से कटाई को लेकर ऋषि कपूर के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। खार पुलिस स्टेशन में ये केस दर्ज हुआ है। ऋषि कपूर के साथ-साथ उनके इस प्रोजेक्ट की कॉन्ट्रेक्टर कंपनी को भी इस केस में आरोपी बनाया गया है। महानगरपालिका ने पेड़ों के बचाव के लिए बनाए गए कानूनों की कई धाराओं के तहत ये केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि इस केस में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

यह पूरा मामला बांद्रा के पाली हिल इलाके में ऋषि कपूर के बंगले कृष्णाराज का है, जिसे तोड़कर वहां बहुमंजिला बिल्डिंग बनाने का काम हो रहा है और इसके लिए एक बड़ी कंपनी को कॉन्ट्रेक्ट दिया गया है। बताया जाता है कि ऋषि कपूर ने मनपा में पेड़ों को लेकर निवेदन दिया था, जिसके आधार पर उनको पेड़ों की टहनियों को कम करने की इजाजत दी गई थी। कहा जाता है कि अवैध रूप से वहां के पेड़ों को जड़ सहित काट दिया गया। जब मनपा को इसकी जानकारी मिली, तो ऋषि कपूर को तुरंत नोटिस जारी किया गया। ऋषि कपूर ने इसकी जिम्मेदारी कॉन्ट्रेक्टर पर डालते हुए मनपा की ओर से लगाए गए फाइन को भरने पर सहमति दे दी थी। साथ ही कॉन्ट्रेक्टर को भी फाइन भरने के लिए कहा था। 

बताया जाता है कि मनपा ऋषि कपूर की इस सफाई से संतुष्ट नही हुई और उनके खिलाफ केस दर्ज करने का फैसला किया गया। ऋषि कपूर खुद को इस मामले में बेकसूर मानते हैं। उनका कहना है कि पेड़ों को कम करने के लिए मनपा से मंजूरी ली गई थी और पेड़ों को समूल काटने का काम बिल्डर ने किया, जिसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी। अपने खिलाफ केस दर्ज होने को लेकर ऋषि कपूर की अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS