ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
''शंकर जी'' के गेटअप को लेकर टोनी डिसूजा गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 27/5/2017 3:26:11 PM
''शंकर जी'' के गेटअप को लेकर टोनी डिसूजा गिरफ्तार

 मुंबई, (हि.स.)। धार्मिक भावनाओं को ठेस पंहुचाने के केस में आने वाली फिल्म 'बहन होगी तेरी' के निर्माता टोनी डिसूजा को शुक्रवार को शाम गिरफ्तार कर लिया गया। ये गिरफ्तारी पंजाब पुलिस ने की, जो अपने साथ टोनी डिसूजा के गिरफ्तारी के वारंट लाई थी। गिरफ्तारी के फौरन बाद टोनी डिसूजा को लेकर पंजाब पुलिस अपने राज्य के लिए रवाना हो गई, जहां सोमवार को उनको जालंधर की अदालत में पेश किया जाएगा। 

जालंधर की स्थानीय अदालत से ही टोनी डिसूजा के खिलाफ वारंट जारी हुए थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए टोनी के वकीलों ने शुक्रवार को मुंबई में अंधेरी कोर्ट में जमानत याचिका दर्ज की, लेकिन अदालत से उनको कोई राहत नहीं मिली। ये सारा मामला फिल्म के एक सीन में राजकुमार राव को शंकर भगवान के गेटअप में दिखाये जाने का है। मीडिया में ये फोटो आने के बाद जालंधर के एक संगठन ने स्थानीय अदालत में धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कर दिया। 

इस केस की सुनवाई करते हुए फिल्म के निर्माता टोनी डिसूजा के खिलाफ वारंट जारी कर दिया। वारंट पर अमल करते हुए पंजाब पुलिस की टीम गुरुवार को मुंबई पहुंची और शुक्रवार की सुबह टोनो को गिरफ्तार करके जालंधर के लिए रवाना हो गई। फिल्म की टीम के लोगों का कहना है कि सोमवार को जालंधर कोर्ट से टोनी को जमानत मिल जाने की उम्मीद है। राजकुमार राव और श्रुति हासन की जोड़ी वाली ये फिल्म नौ जून को रिलीज होनी है। राजकुमार हीरानी की फिल्म पीके में भी भगवान शंकर के गेटअप में एक किरदार को लेकर विवाद हुआ था और फिल्म पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगा था, लेकिन तब किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। 

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS