ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर की गाली-गलौज
By Deshwani | Publish Date: 24/5/2017 2:47:24 PM
मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर की गाली-गलौज

 मुंबई, (हि.स.)। ट्विटर पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने के मामले में गायक अभिजीत भट्टाचार्य के ट्विटर एकाउंट को सस्पेंड करने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक और गायक मीका सिंह के ट्विटर पर गाली-गलौज करने का मामला चर्चा में आ गया। सोनू निगम द्वारा ट्विटर एकाउंट बंद करने को लेकर मीका सिंह की ट्विटर पर कुछ लोगों से बहस हो गई, जिसमें मीका सिंह ने अपने हैंडिल से गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल किया। 

इसे आपत्तिजनक मानकर अब ये मांग हो रही है कि अभिजीत की तर्ज पर अब मीका सिंह का एकाउंट भी सस्पेंड हो जाना चाहिए। मीका सिंह ने जब सोनू निगम की बातों का समर्थन किया, तो कुछ लोग उनसे भिड़ गए। वैसे मीका सिंह का विवादों से पुराना रिश्ता रहा है। सार्वजनिक रूप से राखी सावंत को किस करने से लेकर साथी कलाकारों को गालियां बकने और मंच पर आयोजकों को थप्पड़ मारने के कई विवाद मीका सिंह के साथ जुड़े रहे हैं। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS