ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
कांस फिल्म फेस्टिवल का छठां दिन सोनम कपूर के नाम
By Deshwani | Publish Date: 23/5/2017 4:27:48 PM
कांस फिल्म फेस्टिवल का छठां दिन सोनम कपूर के नाम

 मुंबई, (हि.स.)। कांस फिल्म फेस्टिवल का छठां दिन सोनम कपूर के नाम रहा। सोनम कपूर ने दो दिनों में लगातार दो फैशन शोज में रैंपवॉक किया और वे मीडिया की चहेती बनी हुई हैं।

खास तौर पर दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्या राय बच्चन के भारत लौट जाने के बाद कांस में सबसे ज्यादा चमकदार चेहरा सोनम कपूर का रहा है। दोनों अलग-अलग शोज में सोनम के गाउननुमा ड्रेस की चर्चा रही। कांस में सोनम कपूर की ये लगातार आठवीं यात्रा है। वे यहां एक प्रोडक्ट ब्रैंड की एम्बेसडर के तौर पर आती हैं। सोनम ने कांस से सोशल मीडिया पर बताया कि वे वहां बेहद खुश महसूस कर रही हैं। अब तक 15 सालों में लगातार कांस का हिस्सा बन चुकी ऐश्वर्या राय बच्चन का जलवा इस बार भी रहा, लेकिन इस बार उनके गाउन को लेकर मीडिया के एक हिस्से में आलोचना भी हुई। 

दूसरी ओर, कांस से लौटकर दीपिका वहां के पहले अनुभव शेयर कर रही हैं। उन्होंने संकेत दिए कि अगले साल वे वहां शुजीत सरकार के निर्देशन में बनी अपनी फिल्म 'पीकू' की स्क्रीनिंग करना चाहेगी। इस साल स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए कांस की ओर से ऐश्वर्या राय को लेकर बनी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' को आमंत्रित किया गया था। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS