मनोरंजन
'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
By Deshwani | Publish Date: 20/2/2024 5:28:56 PMमुंबई। दंगल फिल्म की चाइल्ड स्टार सुहानी भटनागर अब हमारे बीच नहीं रहीं। 16 फरवरी को उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। वो डर्मेटोमायोसाइटिस से जूझ रही थीं।
रियल बबीता फोगाट को भी सुहानी की मौत की खबर सुनकर धक्का लगा। वो दुख की इस घड़ी में सुहानी के घर जाकर उनके पेरेंट्स से मिली।