झारखंड
करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत
By Deshwani | Publish Date: 17/1/2017 12:53:06 PMदुमका, (हि.स.)। सेन्ट्रल जेल में काम करने के दौरान एक राजमिस्त्री छकु शेख (40) की मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह 10 बजे की है। वह जेल में किचेन शेड निर्माण कार्य में ईट जोड़ने का काम करने के दौरान करंट की चपेट में आ गया।
उसे गंभर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छकु शेख पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिला के मुराडोई थाना स्थित बिससौर गांव का रहने वाला था। वह नगर थाना के पोखरा चौक के पास किराये के मकान में रह कर काम करता था।