झारखंड
सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत
By Deshwani | Publish Date: 17/5/2017 12:13:33 PMदुमका, (हि. स.)। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के दुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ पर गणेशपुर के समीप जागो देवी (75) की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की रहने वाली थी। घटना बुधवार की है। बेटा नरेश कुमार सिंह सरसडंगाल में क्रेशर पर मैनेजर का काम करता है।