झारखंड
झारखंडी सिने अवॉर्ड 2017 का आयोजन दो जून से
By Deshwani | Publish Date: 11/5/2017 3:32:15 PMदुमका, (हि.स.)। झारखंडी सिने अवॉर्ड 2017 का आयोजन दो जून को दुमका में किया जाएगा। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम का आयोजन जीयर एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के तत्वाधान में दुमका इंडोर स्टेडियम में होगा। यह कार्यक्रम चार जून तक चलेगा।
इस खबर की जानकारी गुरुवार को परिसदन भवन में प्रेस वार्ता कर लिमिटेड सदस्यों ने दी। सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। जल्द ही इस पर काम शुरू किया जायेगा।