झारखंड
छात्रवृति कटौती के विरोध में मंत्री से मिले छात्रा
By Deshwani | Publish Date: 11/5/2017 3:24:42 PMदुमका, (हि.स.)। सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के बीएड छात्रों ने गुरुवार को छात्रवृति कटौती के विरोध में समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी से मुलाकात की। मंत्री से मिलने वाले छात्रों में दुमका, गोड्डा और देवघर सहित अन्य बीएड कॉलेज के छात्र शामिल थे। छात्रों ने छात्रवृत्ति संबंधित समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन भी मंत्री को सौंपा। मंत्री जल्द से जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन छात्रों को दिया।