झारखंड
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
By Deshwani | Publish Date: 8/5/2017 3:50:27 PMदुमका, (हि.स.)। जामा थाना स्थित जामा-मसलिया मुख्य पथ पर अमलाचातर स्कूल के पास सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर एक बजे की है। जानकारी के अनुसार मृतक सड़क पार कर रहा था। इस दौरान मसलिया की ओर से तेज गति से आ रहे डम्पर ने उसे अपने चपेट में ले लिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने डम्पर और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव के शिनाख्त में जुट गई हैं। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम भी किया।