झारखंड
स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में एक की मौत
By Deshwani | Publish Date: 12/4/2017 12:30:40 PMदुमका। जरमुंडी थाना के कुशमाहा चिकनियां गांव के पास दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर स्कार्पियो और बाइक की टक्कर हो गई। इस टक्कर में बाइक सवार निर्मल राव की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना बुधवार अहले सुबह की है। निर्मल राव सोनारायठाढी थाना क्षेत्र के ठाढी लकरा गांव का रहने वाला था। घटना में बाइक के चपेट में आकर एक अन्य ग्रामीण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।