दुमका
सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौत
By Deshwani | Publish Date: 27/1/2018 7:35:39 PMदुमका (हि.स.)। जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बासुकीनाथ बस पड़ाव और श्मशान काली मंदिर के बीच एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजकुमार दास (19) निवासी गांधी नगर एवं राजेंद्र मंडल (22) निवासी बारापलासी के रूप हुई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद जरमुंडी अंचलाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, जरमुंडी थाना के एएसआई पीके टीयू, राजकुमार सिंह तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों मृतकों के परिजन भारी संख्या में जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जरमुंडी थाना पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।