झारखंड
भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ चार गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 21/2/2017 2:44:15 PMदुमका, हि.स.)। शिकारीपाड़ा पुलिस ने काजलदाह के समीप से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर-3000, नाइजोल-901, दो पेटी, 400 पीस और अमोनिया नाइट्रेट के 21 बैग बरामद हुआ है। मौके से चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना की पुष्टि एसपी मयूर पटेल ने की।