झारखंड
सड़क हादसे में महिला की मौत, छह घायल
By Deshwani | Publish Date: 4/2/2017 3:14:14 PMदुमका, (हि. स.)। दुमका- पाकुड़ मार्ग पर मुफसील थाना क्षेत्र के मंझियारा गांव के पास एक पिकअप वैन ने सरस्वती प्रतिमा विसर्जन को जा रहे छह को रौंदा दिया। घटना शुक्रवार देर शाम की है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान घायल महिला की मौत हो गयी। जबकि चार बच्चे समेत आधे दर्जन घायल लोगों का ईलाज जारी है।
मृतक कौशल्या देवी (50) मंझियारा गांव की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गांव के बच्चे और कुछ अन्य ग्रामीण सरस्वती पूजा के अवसर पर गांव में स्थापित की गयी प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान दुमका से काठीकुंड की ओर जा रहे एक पिकअप वाहन ने भीड़ के बीच ने धक्का मारकर काठीकुंड की ओर भागने में कामयाब रहा। घायलों में दीनबंधु राय, सोनिराम मोहली की बेटी सुहागिनी मोहली, सुखराम मोहली के बेटे कलश मोहली तथा वीरू राय के बेटी चंपा कुमारी शामिल हैं। इनके अलावा गणेश मंडल, टुकला मोहाली और दिनेश हेम्ब्रम भी हैं। घटना की सूचना पा कर पुलिस अज्ञात वाहन के विरुद्ध प्राथिमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।