दुमका
बासुकिनाथधाम में श्रद्धालुओं ने चढ़ाये चार लाख चढ़ावा
By Deshwani | Publish Date: 5/8/2017 12:11:11 PMदुमका, (हि .स.)। बासुकिनाथ धाम में शुक्रवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जैसे-जैसे सावन बीतने को है श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को कुल 56284 श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया, जिसमें शीघ्र दर्शनम 1165 जलार्पण काउण्टर से 6750, निकास द्वार से दर्शनार्थी 48369 रहे। कुल चढ़ावा राशि 428872 रु0, गोलक से 66255 रुपये, दान पेटी से 344500 रुपये तथा अन्य स्रोत से कुल चढ़ावा राशि 18117 रुपये रहा। चढ़ावा चांदी का द्रव्य 80 ग्राम रहा। 10 ग्राम चांदी का सिक्का 1 अदद तथा 5 ग्राम चांदी का सिक्का 2 अदद बिक्री हुआ।