झारखंड
बासुकीनाथ धाम में श्रद्धालुओं को पसंद है शांखा व चुड़ा
By Deshwani | Publish Date: 19/7/2017 11:00:46 AMदुमका, (हि. स.)। राजकीय श्रावणी मेला बासुकीनाथ में प्रत्येक दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ पर जलार्पण करने आते हैं। अलग-अलग राज्य, देश और शहर से आने वाले श्रद्धालु बाबा की पूजा अर्चना कर मनोकामना पूरी करने की दुआ करते हैं। यहां आने वाली महिलाओं को मेला के दौरान शांखा काफी पसंद आते हैं। पूरे मेला क्षेत्र में शांखा की दुकान बड़ी संख्या में दिख जायेंगी।
उड़ीसा से आये विकास बताते हैं कि वह प्रत्येक वर्ष सावन के महीने में शांखा बेचने बासुकीनाथ आते है एवं यहां आने वाली अधिकतर महिला श्रद्धालु उनके पास शांखा खरीदते हैं। उन्होंने बताया कि हमारे पास 100 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक का एक जोड़ा शांखा उपलब्ध है। श्रावणी मेले के दौरान बासुकीनाथ धाम में पूरे एक महीने यहां आने वाले श्रद्धालु अपने घर लौटते वक्त पेड़ा और चुड़ा की खूब खरीददारी करते हैं। बासुकीनाथ धाम का पेड़ा और चुड़ा की बात ही कुछ और है। श्रावणी मेले के दौरान प्रत्येक दिन यहां कई क्विंटल पेड़ा और चूड़ा की बिक्री होती है।