झारखंड
एसकेएमयू के एसटी छात्र निःशुल्क शिक्षा ग्रहण करने जाएंगे भुवनेश्वर
By Deshwani | Publish Date: 21/6/2017 1:59:36 PMदुमका, (हि.स.)। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के छात्र अब कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस भुवनेश्वर में निशुल्क शिक्षा ग्रहण करेंगे। इसकी जानकारी कुलपति डॉ मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने दी।
उन्होंने बताया कि यह सुविधा विशेषकर बीपीएल एवं गरीब वर्ग के छात्र को मिलेगा। विश्वविद्यालय इसकी चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिक से अधिक छात्रों का चयन कर भुवनेश्वर भेजा जाएगा। भुनेश्वर में इंजीनियरिंग सहित बीटेक, एमबीए संबंधित विषयों की निशुल्क पढ़ाई करवाई जाएगी।