झारखंड
सजायाफ्ता कैदी की इलाज के दौरान मौत
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2017 4:04:00 PMदुमका, (हि.स.)। आजीवन कारावास की सजा काट रहे सजायाफ्ता कैदी शंकर प्रसाद घोष (66) की शुक्रवार को सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कैदी फलेरिया बीमारी से ग्रसित था। 31 मई को सदर अस्पताल में जेल प्रशासन ने भर्ती किया था। कैदी पत्नी की हत्या मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। मामला देवघर जिला का है। मृत कैदी मूलरूप से बिहार के बांका जिले के अमरपुर थाना के ओरेजानकीपुर गांव निवासी है। कैदी को दुमका केंद्रीय कारा में दस वर्ष पूर्व शिफ्ट किया गया था। नगर थाना पुलिस मजिस्ट्रेट वीर प्रताप के उपस्थिति में शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।