झारखंड
विवाहिता की संदेहास्पद की मौत, पति गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 6/6/2017 11:58:02 AMदुमका,(हि.स.)। नगर थाना क्षेत्र के कुम्हारपाडा मुहल्ले में विवाहिता मुमताज बीबी (25) के फांसी लगा जान देने का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने जान से मार कर फांसी पर लटकाने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। पुलिस मुख्य आरोपी पति सद्दाम शेख से पूछताछ कर रही है। मृतका देवघर जिला के सारठ बाजार की रहने वाली थी। उसका लालन-पालन एक मस्जिद में हुई थी। पूरे मस्जिद कमेटी मुमताज के मौत से शोक संतप्त है। कमेटी की ओर से नगर थाना में कार्रवाई कर इंसाफ का आग्रह किया गया है।
यहां बतादें कि मृतका को एक लड़का एवं लड़की भी है। मृतका के बहनोई मुस्ताक शेख ने बताया कि आरोपी पति नशा के कारण पत्नी पर ध्यान नहीं देता था। आरोपी सिलाई का काम करता था। शादी के 7 सालों में दर्जनों बार मस्जिद कमेटी द्वारा सुलह कर मुमताज को उसके परिवार में भेजा गया था। बताया कि सुबह में तबियत खराब होने की सूचना दी थी। थोड़ी देर बाद फांसी लगा मरने की सूचना फ़ोन से मिली। वहीं आरोपी ससुर कलाम शेख सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर लगाया है।