ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
दिखने लगा है मोमेंटम झारखंड का असर : रघुवर दास
By Deshwani | Publish Date: 24/5/2017 5:29:47 PM
दिखने लगा है मोमेंटम झारखंड का असर : रघुवर दास

दुमका, (हि.स.)। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दुमका के आउटडोर स्टेडियम में बुधवार को 15 करोड़ 90 लाख रुपये की कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।⁠ इसके बाद रघुवर दास ने पंचायत स्वयंसेवकों के प्रमंडलीय सम्मेलन सह सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में कहा कि स्वेच्छा से हजारों युवक-युवतियां बेहतर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोमेंटम झारखंड का असर दिखने लगा है। हर पंचायत से 100 युवक-युवतियों को चिह्नित कर स्किल्ड किया जाएगा। प्रखंड और थाना की कार्यशैली से सरकार की छवि बिगड़ती है। बिना गांधी के दर्शन के कर्मचारी काम नहीं करते। इसे ख़त्म करना है। बिचौलिया राज खत्म होगा। उन्होंने कहा कि सरकार अनाथ बच्चों की नाथ बनेगी। ब्लॉक के चक्कर से छुटकारा मिलेगा। नौकरशाही के भरोसे विकास संभव नहीं। विकास की अपार संभावना है और सरकार विकास की राह पर निकल चुकी है। 

उन्होंने कहा कि अब वोट की नहीं विकास की राजनीति होगी। गरीबी को खत्म करना सरकार की प्राथमिकता। नौकरी नहीं सेवा समझ कर उत्तरदायित्व का निर्वहन करें पंचायत स्वयंसेवक। वे सरकार की नीतियों को बेहतर तरीके से आम जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे है। उन्होंने कहा कि डिग्री के साथ हुनर भी चाहिए। हमें स्किल्ड झारखंड बनाना है। इसके लिए 700 करोड़ रुपये का बजट का प्रावधान किया गया है। संताल परगना से पलायन खत्म करना है। मौके पर मंत्री राज पालिवार ने कहा कि पंचायत सचिवालय के माध्यम से अंत्योदय विकास होगा। पंचायत स्वयंसेवक विकास की बुनियाद रखने वाले है। बिना किसी भेदभाव के सरकार की नीति जनता तक पहुंचाए पंचायत स्वयंसेवक।⁠⁠⁠⁠ मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता सबका साथ सबका विकास है। टीम वर्क के तहत काम हो रहा है। पंचायत स्वयंसेवक ईमानदारी से जिम्मेवारियों का निर्वहन करें।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS