झारखंड
सिदो-कान्हू मुर्मू विवि में चार नये सिंडिकेट सदस्य
By Deshwani | Publish Date: 23/5/2017 5:00:30 PM दुमका, (हि.स.)। सिदो कान्हू-मुर्मू विश्वविद्यालय के चार नए सिंडिकेट सदस्यों के नाम की अधिसूचना राज्य सरकार ने जारी कर विवि प्रशासन को भेजी है। इनमें एसपी कॉलेज के संस्कृत विभागाध्यक्ष सह भाजपा नेता डॉ धनंजय मिश्रा, अभाविप प्रदेश मंत्री गुंजन मरांडी, साहेबगंज से धर्मेंद्र कुमार और गोड्डा जिला के महगामा कॉलेज से हरीश कुमार के नाम शामिल हैं। इसकी पुष्टि कुलसचिव डॉ गौरव गांगुली ने करते हुए कहा कि विवि स्तर पर चयनित नामों की अधिसूचना जारी की जा रही है।