झारखंड
पूर्व कुलपति के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग
By Deshwani | Publish Date: 23/5/2017 4:53:50 PMदुमका, (हि.स.)।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र प्रतिनिधि मंगलवार को सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मनोरंजन प्रसाद सिन्हा से मिले। मुलाकात के दौरान छात्र संगठन प्रतिनिधियों ने उन्हें एक 14 सूत्री मांगपत्र सौंपा और पूर्व कुलपति के कार्यकाल में हुई वित्तीय अनियमितता की सीबीआई जांच कराने की मांग की। छात्रों का नेतृत्व विश्वविद्यालय छात्र संघ सचिव विश्वराज सिंह और प्रदेश मंत्री गुंजन मरांडी ने किया। उनकी अन्य मांगों में सभी महिला कॉलेजों में बस परिचालन जैसी कई मांगें शामिल हैं।
कुलपति डॉ सिन्हा ने छात्र प्रतिनिधियों को 15 दिनों के अंदर छात्रों को मूलभूत सुविधा मुहैया करवाने और मूल प्रमाण पत्र के लिए प्रिटिंग प्रेस की स्थापना का आश्वासन दिया। वहीं शैक्षणिक भ्रमण के लिए राशि उपलब्ध होने पर भेजने की बात कही। इस अवसर पर अभाविप संगठन मंत्री सुजीत वर्मा, नगर मंत्री सौरभ सिन्हा, विवि सचिव सुजाता सुमन, मीनाक्षी कुमारी, सुदर्शन भगत और करण कुमार उपस्थित थे।